Saturday, September 24, 2011

'कुछ दोस्त"

कुछ ऐसे दोस्त थे हम दोस्त, जो सपने जोड़ा करते थे
मासूमीअत की आघोष में,कई कायदे तोडा करते थे

तब छोटी आशाएं थी अपनी, तब छोटे ख्वाब थे अपने
पल पल जो संग बिताये थे, वो यादें जोड़ा करते थे

अजब से खेल थे अपने,बड़े खिलाडी होते थे
रेत के घरोंदे बनाते थे,पानी से तोड़ा करते थे

नन्हे हाथ पाँव थे,लेकिन ज़रा होंसला तो देखो
नदिया किनारे बैठ हम,पानी का रुख मोड़ा करते थे
कुछ ऐसे दोस्त थे हम दोस्त,जो सपने जोड़ा करते थे

अब कुछ ऐसे दोस्त हैं,जो सपने तोड़ा करते हैं
अपनों के सपने तोड़ कर,अपने घर जोड़ा करते हैं
हर बात में झूठ होता है, हर बार फरेब करते हैं
हर रोज़ वो वायदे करते है,हर रोज़ वो तोड़ा करते हैं
वो मेरे कतल की साजिश में है, हम वैसे ही उनपे मरते हैं
ऐसे लोगों की यारी से,"रोहित" हम तो डरते हैं।

5 comments:

  1. hmmmmm.... now tht i look back and think.... how many people did i hurt! how many people still feel 4 me? its a reflection of every human being Rohit, and right now i am standing dwn a meomry lane and this poem is a mirror....

    ReplyDelete
  2. Very difficult to find good friends...but i feel lucky to have u as a friend.

    ReplyDelete
  3. Apko shat shat naman hai, kyoki apki uprokt pankti ne mujhe mere bachpan mai pahucha diya aur aap jaise dosto ki wajah sai hi mai is mukam tak pahuch paya hu.

    Yarana ke bahucharchit geet ki do panktiyo ka likh rahahu - Meri zindagi sawari mujhko gale lagake, baitha diya falak pe mujhe khak sai utha ke...yara teri yari ko maine to khuda mana, Yaad rakhegi duniya tera mera afsana

    It's a fact will share his name & identity when i will reach to his expectations.

    ReplyDelete
  4. nowdayz....its vry difficult to find true friends...

    ReplyDelete